मुज़फ्फरनगर: डीएम कार्यालय पहुंची महिला ने दो युवकों पर नाबालिग बेटी संग दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप, की कार्रवाई की मांग
मंसूरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को लेकर डीएम कार्यालय पर पहुंची।जहां पर डीएम को एक प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ 2 युवकों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती बलात्कार करने का प्रयास किया गया।जिस पर नाबालिग ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।मारपीट करते हुए दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी दी है।