थावे: थावे दुर्गा मंदिर के पास तीन होटलों में छापेमारी, 20 प्रेमी युगल गिरफ्तार, होटल सील
थावे थाना क्षेत्र के थावे दुर्गा मंदिर परिसर के समीप तीन होटल में पुलिस ने मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे छापेमारी की। छापेमारी के दौरान संदिग्ध स्थिति में 20 प्रेमी युगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए प्रेमी युगल से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं तीनों होटलों को पुलिस ने सील कर दिया।इसकी जानकारी थाना प्रभारी धीरज कुमार ने दी।