जहानाबाद: महिला अधिकारों को लेकर ऐपवा का कन्वेंशन, संगठन और शिक्षा पर दिया जोर कहा - गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाना गलत
जहानाबाद के बैरागी बाग स्थित धनों देवी नर्सिंग मेडिकल कॉलेज में ऐपवा द्वारा एक दिवसीय महिला अधिकार कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ताओं ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, शिक्षा और सामाजिक अधिकारों के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को कहा।