चाईबासा: झींकपानी का ऐतिहासिक एसीसी सीमेंट प्लांट होगा बंद, 16 अगस्त से थम जाएगा उत्पादन, सरकार को भेजा गया नोटिस
पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित एसीसी लिमिटेड के ऐतिहासिक चाईबासा सीमेंट वर्क्स के बंद होने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 1946 से संचालित यह सीमेंट संयंत्र आगामी 16 अगस्त 2026 से बंद कर दिया जाएगा। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में 15 जून को भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 के तहत बंदी सूचना भेजी गई है।