जलालाबाद: सभासद की सर्राफा दुकान में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुआ, वीडियो हुआ वायरल
नगर पंचायत खुटार के सभासद विनय गुप्ता की रामपुर कला स्थित सर्राफा दुकान में बीती रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। विनय गुप्ता भाजपा सांसद अरुण सागर के प्रतिनिधि सत्यपाल गुप्ता के पुत्र हैं। उनकी दुकान भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा के रामपुर कला स्थित आवास में संचालित है। चोरी की यह पूरी कोशिश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गुरुवार को घटना की