जमुई: इमारत-ए-शरिया के जिला इकाई का हुआ गठन, आज़ाद नगर में बैठक कर संरक्षक हिफजूल रहमान ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Aug 11, 2024 इमारत-ए-शरिया की नवगठित जिला इकाई संरक्षक हिफजूल रहमान की निगरानी में मजबूती के साथ कार्य करेगी।इमारत-ए-शरिया बिहार, उड़ीसा, झारखंड फुलवारीशरीफ पटना ने पत्र जारी कर नवगठित जिला इकाई का गठन किया है। जिसमें बतौर संरक्षक की भूमिका निभाने के लिए हिफजूल रहमान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो नव गठित जिला इकाई की निगरानी करेंगे।