जमुई: पति को छोड़ दो युवती ने आपस में रचाई शादी, भागने के दौरान डायल 112 की पुलिस ने लखापुर गांव से दोनों को पकड़ा
Jamui, Jamui | Aug 11, 2024 एक दूसरे के प्यार में दीवानी हुई युवती अपने बच्चे व पति को छोड़कर आपस में ही शादी रचा ली और दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाकर भागने का प्लान बनाने लगी। इसकी भनक स्वजन को हुई। उंसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम को इसकी जानकारी दी गई, फिर मौक़े पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा दोनों युवती को पकड़कर महिला थाना के हवाले कर दिया गया।