धर्मशाला: धर्मशाला में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की नौकरी भर्ती, 45 पदों पर भर्ती
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस धर्मशाला 6 अक्टूबर को 45 पदों के लिए साक्षात्कार करेगा। इच्छुक उम्मीदवार फाइनांस एडवाइजर, पार्ट टाइम बिजनेस एसोसिएट और यूनिट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 25 से 60 वर्ष, न्यूनतम शिक्षा 12वीं या स्नातक। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 से 35,000 रुपए वेतन मिलेगा।