हमीरगढ़: बनास नदी में अवैध खनन पर मंगरोप पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
हमीरगढ़। मंगरोप में अवैध खनन के खिलाफ मंगरोप थाना पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।थाना प्रभारी विजय मीणा के नेतृत्व में बुधवार देर शाम बनास नदी क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया।