बहराइच: बहराइच जिले में आईजी अमित पाठक ने थाना कोतवाली देहात का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
बहराइच जिले में आईजी देवीपाटन मंडल अमित पाठक ने बहराइच के थाना कोतवाली देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर और अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आईजी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।