नबीनगर: बेनी में घर में छिपे वारंटी को पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
नबीनगर प्रखंड क्षेत्र में कानून से बचने की कोशिश कर रहे एक अजमानतीय वारंटी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान सूरज कुमार (पिता- मनोज सिंह), निवासी ग्राम बेनी के रूप में हुई है। थाना पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेनी गांव में छापेमारी की और उसे उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने