भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों महिलाएं हुईं शामिल
मेवाड़ की पावन धरा और वस्त्रनगरी के नाम से विख्यात भीलवाड़ा शहर मंगलवार को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बना। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के मुखारविंद से होने वाली ‘शिव महापुराण कथा’ की पूर्व संध्या पर निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे शहर को शिवमय कर दिया।