सुजानगढ़: सुजानगढ़ में जल झूलनी एकादशी पर मंदिरों से निकली भगवान की पालकियां
सुजानगढ़। बुधवार शाम करीब 6 बजे जल झूलनी एकादशी पर शहर के विभिन्न मंदिरों से भगवान की पालकियां निकली। विभिन्न मंदिरों से भगवान के जयकारों के साथ निकली पालकियां घंटाघर के पास एकत्रित हुई। जहां पर नगरवासियों ने भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद दिखनादा बाजार होते हुए नाथो तालाब पंहूची। जहां पर शहर वासियों ने ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।