कांग्रेस ने वाराणसी के लिए जारी किया घोषणा पत्र, अजय राय ने विभिन्न मुद्दों पर BJP सरकार को घेरा
Sadar, Varanasi | Apr 25, 2024 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व वाराणसी लोकसभा प्रत्याशी अजय राय ने गुरुवार को लहुराबीर स्थित आवास पर अपना घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर जनता का ध्यान केंद्रित किया। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने अपने घोषणा पत्र में बीजेपी के दस वर्ष के शासन काल को अन्याय काल का नाम दिया।