कुशवाहा नगर स्थित दीपक के बेसमेंट में चल रही फर्नीचर की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
Sadar, Varanasi | Apr 25, 2024 लोहता क्षेत्र के कुशवाहा नगर स्थित दीपक के बेसमेंट में चल रही फर्नीचर की दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। आग ने मकान मालिक सत्यम बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने सुबह तक आग पर काबू पाया।