अमित शाह ने कालभैरव का दर्शन किया विश्वनाथ मंदिर का कार्यक्रम कैंसिल
Sadar, Varanasi | Apr 25, 2024 बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह का वाराणसी दौरा गुरुवार को समाप्त हो गया। एयरपोर्ट निकलने से पहले अमित शाह ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन किया। वे करीब 10.20 बजे विश्वेश्वरगंज स्थित काल भैरव मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में काल भैरव से पीएम मोदी की जीत का आशीर्वाद मांगा।