वाराणसी में डीजे लदे मैजिक को डंपर ने मारी टक्करः ड्राइवर समेत चार लोग घायल
Sadar, Varanasi | Apr 25, 2024 वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के रिंग रोड पेज-2 पर लोहरपुर के पास शादी समारोह से लौट रही डीजे लदा मैजिक को तेज रफ्तार में आ रही डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मैजिक पलट गया। मैजिक पर बैठे ड्राइवर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस डंपर चालक को पकड़कर अग्रिम विधि कार्रवाई में जुटी है।