किशनगंज: रानीबरोड़ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, बच्चों की हुई जांच
जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली राजकीय प्राथमिक विद्यालय रानीबरोड़ में द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं व स्टाफ की ऊंचाई, वजन, आंखों, खून, टाइफाइड व ब्लड ग्रुप सहित विभिन्न जांच की गई। साथ ही स्वच्छता, संतुलित आहार व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।