रफीगंज: पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौली गांव के समीप मंझौली नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के मंझौली गांव के समीप मंझौली नदी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मंझौली गांव निवासी संतोष कुमार रविदास के रूप में की गई है। शनिवार रात्रि 10:30 मेंप्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे।