कोलायत: नीति आयोग की टीम ने गजनेर, खारी चारणान व गंगापुरा के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
नीति आयोग के निर्देशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से नीति आयोग से गुंजन (एबीपी फेलो) एवं श्रीकोलायत से लक्ष्मीकांत छंगाणी (एसटीएस) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खारी चारणान तथा उप स्वास्थ्य केंद्र गंगापुरा का निरीक्षण किया।