शेखपुरा: नरसिंहपुर गांव में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सम्पन्न, उमड़ी रही लोगों की भीड़
नरसिंहपूर गांव में मां महारानी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा का समापन सुदामा चरित्र के वर्णन के साथ सम्पन्न को गया। कथाव्यास परम पूज्य श्री दिवाकर वेदांश जी महाराज के द्वारा सुदामा चरित्र का वर्णन किए जाने पर पंडाल में उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो गए। इस दौरान वेदांश जी महाराज के द्वारा सुदामा चरित्र पर भजन सुनाए गए।