शेखपुरा: शेखपुरा सदर अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का किया गया शुभारंभ
सदर अस्पताल शेखपुरा में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह एवं अस्पताल के सर्जन डॉक्टर सत्येंद्र कुमार, डॉक्टर रजनीकांत के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ किया गया है,जिसमें सभी प्रकार का ऑपरेशन सी सेक्शन प्रसव इत्यादि की सुविधा दी जाएगी ।