शेखपुरा: सदर अस्पताल में ऑपरेशन के लिए मॉडर्न ओटी का सिविल सर्जन द्वारा किया गया उद्घाटन,सिजेरियन प्रसव के साथ अन्य ऑपरेशन के लिए
सदर में आधुनिक सुविधाओं से लैस दो ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ किया गया। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया कि अब किसी भी प्रकार के ऑपरेशन के लिए जिला वासियों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने बड़ी संख्या में चिकित्सकों की मौजूदगी में फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 11शैय्या वाले इस ऑपरेशन थिएटर के दो भाग है।