बसंतपुर: SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से तस्करी कर लाया गया 228 किलो गांजा ज़ब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) 45 वी बटालियन ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रिफ्यूजी कॉलोनी BOP के जवानों ने विशेष नाका अभियान के दौरान 228 किलोग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर SSB ने सीमा पर विशेष नाका लगाया था. देर रात कुछ संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की तरफ से भारतीय सीमा में घुसते दिखे.