तहसील मुख्यालय जलालाबाद में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सेल्फी पॉइंट बनाया गया, जिसका शुभारंभ सोमवार को तहसीलदार पैगाम हैदर ने किया। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु सरकारी विभागों में सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं।