जहानाबाद: जहानाबाद नगर परिषद में अवैध बहाली का खेल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई जांच शुरू#
जहानाबाद नगर परिषद में कथित अवैध बहाली के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। उपमुख्य पार्षद पिंटू कुमार की शिकायत पर विभाग ने कार्यपालक पदाधिकारी को नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया है।