इस्लामनगर अलीगंज: हिलसा गांव में पड़ोसियों के बीच मारपीट, एक परिवार के चार लोग हुए घायल
चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत हिलसा गांव में गुरुवार को पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बिनो यादव, मिथिलेश कुमार, रितेश कुमार और प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने 2 बजे बताया कि पड़ोसी राजेश यादव, लालू यादव, बहादुर यादव और कीस्टो यादव पर लाठी-डंडे एवं ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।