चकिया पिपरा: चकिया थाना क्षेत्र के पलटू बेलवा गांव में शनिवार को दो मासूम भाइयों की पोखरा में डूबने से हुई मौत
चकिया थाना क्षेत्र के पलटू बेलवा गांव में शनिवार को दो मासूम भाइयों की पोखरा में डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव में जहां चारों ओर चीख-पुकार और मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृत बच्चों की पहचान सोनू कुमार (करीब 10 वर्ष) एवं मोनू कुमार (करीब 8 वर्ष), पिता रामजी प्रसाद निवासी पलट