डुमरांव: नो-एंट्री से बचने के लिए ग्रामीण सड़कों पर दौड़ रहे ट्रक, लोगों का फूटा गुस्सा, प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश
Dumraon, Buxar | Apr 19, 2026 डुमरांव में नो-एंट्री नियमों को धता बताते हुए ट्रक और ट्रेलर चालक वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं। मुख्य मार्ग बंद रहने के बावजूद भारी वाहन ढकाईच के रास्ते कोरानसराय और आसपास के ग्रामीण पथों से लगातार गुजर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।