सरदारशहर: झालरिया कुआ के पास स्थित श्रीराम मंदिर सहित पूरे शहर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव
सरदारशहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर मंदिरों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई गईं हैं। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 12 बजते ही जय कन्हैया लाल की, नंद के घर आनंद भयो जैसे जयकारों से वातावरण गूंज उठा। घंटा-घड़ियाल के साथ कृष्ण जन्म का उत्सव पूर