सरदारशहर: भोपा बस्ती स्थित गौ सेवा गोगामेड़ी पर लोकदेवता गोगा जी महाराज के विशाल जागरण का हुआ आयोजन
सरदारशहर के भोपा बस्ती स्थित गौ सेवा गोगामेड़ी पर लोकदेवता गोगा जी महाराज के जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में गायक कलाकार बिलु सिदोदिया एंड पार्टी की ओर एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देकर गोगा जी महाराज को रिझाया। इस अवसर पर गौ सेवा गोगामेडी मित्र मंडली की ओर से जागरण कलाकारों का दुपट्टा पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।