धमदाहा: धमदाहा में सघन वाहन जांच अभियान, सड़क पर उतरे एसडीएम व एसडीपीओ
धमदाहा :- कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार की देर संध्या धमदाहा में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान की खास बात यह रही कि अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी स्वयं सड़कों पर उतरकर जांच की कमान संभाले।