bareillylive-12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में योग कार्यक्रम आयोजित
बरेली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, हकीम रामजी मल चौपला में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्र विभाग कार्यवाह हरिश चंद्र कश्यप जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित बनाता है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। विद्यालय परिवार ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। #BAREILLYNEWS #सरस्वतीशिशुमंदिर