चानन: पोखरामा गांव से पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार,पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
पुलिस ने कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव से NBW वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार अपराह्न 12 बजे उसे कजरा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में पोखरामा गांव के रहने वाले चंद्र भूषण सिंह के पुत्र दिलायन कुमार सिंह उर्फ चंद्र सोहन कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ कजरा थाना कांड संख्या 46/12 मामले में वारंट जारी है.