प्रतापपुर: प्रतापपुर में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता
प्रतापपुर प्रखंड में सोमवार को लगभग 6 बजे राजद नेता मो. मेराज अंसारी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश व समाज में अमन, चैन और आपसी भ