नटेरन: भारी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
शमशाबाद व नटेरन क्षेत्र में शनिवार देर शाम करीब 10 बजे मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। शमशाबाद और नटेरन तहसील के कई गांवों में तेज हवाओं और बारिश के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। मुख्य रूप से मूडरा शेरपुर, ताज खजूरी, दास खजूरी, पीपलखेड़ा कलां, कागपुर और महूठा जैसे गांवों में ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बिछ गई