पीपलखूंट: पीपलखूंट रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनी जनसमस्याएं, सड़क, बिजली से लेकर पेट्रोल कालाबाजारी तक उठे मुद्दे
पीपलखूंट। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार 20 मई 2026 को ग्राम पंचायत पीपलखूंट में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सायंकाल उपखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।