Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image

➡️ मुख्यमंत्री की जन-संवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री श्री राजपूत ➡️ सुरखी में गली-गली पैदल भ्रमण कर सुनी नागरिकों की समस्याएं ➡️ नगर परिषद भवन लोकार्पण एवं 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद की मंशा के अनुरूप खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को सुरखी नगर परिषद क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। मंत्री श्री राजपूत गली-गली और घर-घर पहुंचे तथा आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न वार्डों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से जमीनी स्थिति की जानकारी ली तथा नागरिकों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री श्री राजपूत ने सुरखी नगर परिषद भवन का लोकार्पण किया एवं क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इसके साथ ही सीसी रोड, डब्ल्यूबीएम रोड, पुलिया, नाली, सामुदायिक भवन, फर्श निर्माण एवं स्वागत द्वार सहित अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें और विकास कार्यों का वास्तविक फीडबैक लें। इसी उद्देश्य से मैं आज सुरखी की गलियों में पैदल घूमकर अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया हूं। सुरखी मेरी विधानसभा ही नहीं, मेरा परिवार है। यहां आने का उद्देश्य कोई राजनीतिक कार्यक्रम या चुनाव प्रचार नहीं, बल्कि जनता से सीधे मिलना, उनकी समस्याएं सुनना और यह देखना है कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं।” ➡️ घर-घर पहुंचकर जनता से सीधा संवाद, लिया विकास कार्यों का फीडबैक मंत्री श्री राजपूत ने सुरखी के विभिन्न वार्डों में पैदल भ्रमण करते हुए बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से सड़क, नाली, पेयजल, आवागमन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यालय में बैठकर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का पूरा आकलन नहीं किया जा सकता। इसलिए जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को मौके पर देखना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की छोटी से छोटी समस्या को भी गंभीरता से लिया जाए तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। ➡️ सुरखी नगर परिषद में 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मिली गति मंत्री श्री राजपूत के पैदल भ्रमण के दौरान सुरखी नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में 5 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया गया। इनमें प्रमुख रूप से— वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 6 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 9 में सीसी रोड एवं फर्श निर्माण, गोशाला में प्रथम तल पर, सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 में सीसी रोड, मिड़वासा में डब्ल्यूबीएम रोड एवं पुलिया, वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण, वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में डब्ल्यूबीएम रोड, पुलिया एवं सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड, सहित अनेक विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से सुरखी नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा बारिश के दौरान कीचड़, जलभराव और रास्तों से जुड़ी समस्याओं से नागरिकों को राहत मिलेगी। ➡️ छोटी गलियों से मुख्य मार्ग तक विकास की नई तस्वीर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बड़े प्रोजेक्ट तैयार करना नहीं, बल्कि हर मोहल्ले, हर गली और हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। इसी सोच के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मार्गों के साथ-साथ छोटी गलियों में सीसी रोड, पुलिया, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन रास्तों पर बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी होती थी, वहां सीसी रोड और पुलिया निर्माण से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे बच्चों के स्कूल जाने, किसानों के खेतों तक पहुंचने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और आम नागरिकों के दैनिक आवागमन में सुविधा होगी। ➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जन-संवाद और विकास को प्राथमिकता मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जन-संवाद और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है। सरकार की मंशा है कि योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जन-संवाद की भावना के अनुरूप जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेना चाहिए। इसी उद्देश्य से वे लगातार सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांवों और नगरीय क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं। ➡️ प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण को नई दिशा मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल-जल, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को मध्यप्रदेश सरकार प्रभावी ढंग से जमीन पर लागू कर रही है, जिससे ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विकास एवं जनसुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि “सुरखी विधानसभा का प्रत्येक नागरिक मेरे लिए परिवार का सदस्य है। परिवार के किसी सदस्य को परेशानी होती है तो पूरा परिवार उसकी चिंता करता है। उसी तरह आपकी समस्या मेरी समस्या है और आपके क्षेत्र का विकास मेरी जिम्मेदारी है। जनता की जो भी समस्या मेरे संज्ञान में आएगी, उसके निराकरण के लिए तत्काल प्रयास किए जाएंगे।” उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के आधार पर सुरखी विधानसभा में विकास की गति को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। ➡️ विकास के साथ सुरखी के सौंदर्यीकरण पर भी जोर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी को केवल मूलभूत सुविधाओं के लिहाज से विकसित करना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि नगर का व्यवस्थित विकास और सौंदर्यीकरण भी प्राथमिकता में है। बेहतर सड़कें, पुलिया, सामुदायिक भवन, स्वागत द्वार, धार्मिक स्थलों के आसपास सुविधाएं और स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थान सुरखी की सुंदरता को बढ़ाएंगे।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और प्रत्येक विकास कार्य का लाभ सीधे आम नागरिकों को मिलना चाहिए। ➡️ जनता के बीच पहुंचकर लिया विकास का वास्तविक फीडबैक मंत्री श्री राजपूत का यह पैदल भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद की भावना को जमीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा। मंत्री श्री राजपूत ने औपचारिक बैठक तक सीमित रहने के बजाय स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनके घरों और मोहल्लों में संवाद किया तथा विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानी। नागरिकों ने भी मंत्री श्री राजपूत के इस सीधे संवाद की सराहना करते हुए अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी के विकास का सिलसिला रुकने वाला नहीं है। हर गली, हर मोहल्ले और हर गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना लक्ष्य है। जनता की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सुरखी को सुंदर, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

174 views | Sagar, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

MORE NEWS

मकरोनिया चौराहे पर एक्सीडेंट मंदिर से टकराया बड़ा ट्रक नहीं हुई कोई जनहानि

मकरोनिया चौराहे पर एक्सीडेंट मंदिर से टकराया बड़ा ट्रक नहीं हुई कोई जनहानि

Sagar Nagar, Sagar | Aug 14, 2026

ललितपुर। बुंदेलखंड राज्य और PDA के सवाल पर पत्रकारों पर भड़क उठे मंत्री मनोहर लाल पंथ

ललितपुर। बुंदेलखंड राज्य और PDA के सवाल पर पत्रकारों पर भड़क उठे मंत्री मनोहर लाल पंथ

Sagar Nagar, Sagar | Aug 14, 2026

➡️ सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया

सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, आजीविका एवं वाटरशेड विभाग के ब्लॉक पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित बैंकों में ऑनलाइन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उद्यानिकी विभाग द्वारा AIF, PMFME एवं NHM योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई। कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

एलडीएम (LDM) सर द्वारा विभिन्न बैंकों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने, बैंक स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राप्त आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन कराकर संबंधित बैंकों को प्रेषित करना तथा पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंक ऋण एवं विभागीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराना है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, आजीविका एवं वाटरशेड विभाग के ब्लॉक पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित बैंकों में ऑनलाइन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा AIF, PMFME एवं NHM योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई। कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। एलडीएम (LDM) सर द्वारा विभिन्न बैंकों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने, बैंक स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राप्त आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन कराकर संबंधित बैंकों को प्रेषित करना तथा पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंक ऋण एवं विभागीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराना है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

➡️ स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ संपन्न

 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं कार्यक्रमों का आज अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया।

पुलिस बल, एनसीसी एवं शौर्य दल की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र द्विवेदी, सागर एसडीएम श्री रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ संपन्न 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं कार्यक्रमों का आज अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बल, एनसीसी एवं शौर्य दल की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र द्विवेदी, सागर एसडीएम श्री रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

viral video - कोबरा ने रोका जेसीबी का रास्ता

viral video - कोबरा ने रोका जेसीबी का रास्ता

Sagar Nagar, Sagar | Aug 14, 2026