भादरा: डकैती मामले में 4 साल से फरार तीन ईनामी आरोपितों को गोगामेडी पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोगामेड़ी पुलिस ने वर्ष 2022 के डकैती मामले में चार साल से फरार तीन ईनामी आरोपितों संजय उर्फ तेजा, राजू व राममेहर उर्फ रामवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपितों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपितों से लूटी गई राशि व अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।