फुल्लीडूमर: कुंजलगढ़ी गांव के पास खेसर पुलिस ने एक महिला कारोबारी को 7 लीटर देशी महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
खेसर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुंजलागढ़ी गांव के पास एक शराब कारोबारी महिला को 7 लीटर देसी महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने क्षेत्रीय गस्ती के दौरान कुंजलागढ़ी गांव के पास की। गिरफ्तार महिला फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव की मैनो देवी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस वाहन को देखते ही वह ठीठक गई।