विद्यापति नगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष शिविर, 180 गर्भवती महिलाओं की जांच, जोखिम वाले मामलों की पहचान कर बेहतर इलाज
विद्यापतिनगर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष जांच शिविर आयोजित हुआ। इसमें 180 से अधिक गर्भवती महिलाओं की बीपी, वजन, हीमोग्लोबिन और खून सहित जरूरी जांच की गई। जांच के दौरान उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें नियमित निगरानी में रखने का निर्णय लिया गया।