जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कमरीद गांव में कार अनियंत्रित होकर 11 केवी खंभे से टकराकर पलट गई है. हादसे में कार चालक बाल बाल बचे है। मिली जानकारी के अनुसार, कार में एक व्यक्ति सवार होकर सक्ती की ओर से चांपा की ओर जा रहे थे. तभी कमरीद पहुंचे हुए थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और 11 केवी खंभे को टक्कर मारकर कार पलट गया।