मोहनलालगंज: चोरों के हौसले बुलंद, नवनिर्मित मकान से लाखों का सामान हुआ चोरी
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामले में चोरों ने एक नवनिर्मित मकान को निशाना बनाते हुए टोंटी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता है।