स्लीमनाबाद: ग्राम पंचायत सरसवाही में सफाई नहीं होने से नालियां जाम
ग्राम पंचायत सरसवाही के वार्ड नं 2 और 3 में नालियों की साफ- सफाई न होने की वजह से नालियां जाम हैं। इसके चलते रोड पर गंदा पानी बह रहा है। इस संबंध में रहवासियों का कहना है कि लोगों को मजबूरी बस गंदगी से होकर जाना पड़ रहा है। ग्रामीण इसी रास्ते से हनुमान बाड़ा मंदिर, शिव मंदिर जाते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद सरपंच और सचिव ध्यान नहीं दे रहे हैं।