बड़ौद: बड़ौद थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी चोपड़ा में 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज
थाना बड़ौद से सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी रूगनाथ पिता पर्वत जी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खजुरी चोपड़ा के साथ उसके घर के सामने गांव के राजाराम पिता धन्ना व उसका रिश्तेदार तोफान पिता उदा जी निवासी ग्राम देवगढ़ थाना डग राजस्थान दोनों के द्वारा आरोपी राजाराम के पिता धन्ना लाल के साथ गाली गलौज करने की बात को लेकर फरियादी के साथ मारपीट की गई