बड़ौद: नलखेड़ा में चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, मां बगलामुखी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आगर मालवा के नलखेड़ा स्थित सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रविवार को सुबह 10:00 से लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के कारण भक्तों को बाहर से ही दर्शन करवाए गए।आठ दिवसीय नवरात्र महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए छाया, पेयजल और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई।