बड़ौद: मैजिक वैन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, आगर से शिवगढ़ लौटते समय हुआ हादसा
आगर मालवा में कानड़ मार्ग स्थित टोल टैक्स नाके के पास मैजिक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय बद्रीलाल मालवीय की मौत हो गई। वह शिवगढ़ के रहने वाले थे। घटना रविवार दोपहर लगभग 12:00 की है।पुलिस के मुताबिक, बद्रीलाल आगर से अपने काम को निपटाकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मैजिक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।