बड़ौद: रामनवमी का पर्व रविवार को नगर के मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया, खाटूश्याम मित्र मंडल ने निकाली शोभायात्रा
रामनवमी का पर्व रविवार को नगर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।गांधी चौक स्थित कृष्ण मंदिर,गुजराती लोहार समाज श्री राम मंदिर व लोधा पूरा स्थित मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थलों को सजाया गया था।दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्म के समय मंदिरों में महा आरती की गई।