बरियातु: पुराने पीसीसी पर नई सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, चेतावनी बोर्ड लगाकर जताई नाराज़गी
हेरहंज से लाटू होते बारियातू तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण पुननिर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। फुलसू पंचायत के करमा मोड़ से तीखी मोड़ तक निर्माण कार्य के दौरान पुराने पीसीसी सड़क को हटाए बिना उसी के ऊपर नई सड़क बनाए जाने का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। जिसे लेकरएक दर्जन से अधिक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाया है l