विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचे कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिए आशीर्वाद, किए क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना
गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक एवं मा0 पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किए।
इस अवसर पर उन्होंने मां जगदम्बा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं शांति की कामना की। उनके भ्रमण के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
पूरे क्षेत्र में शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
अन्य खबरों के लिए बने रहें — पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Gorakhpur #Campierganj #FatehBahadurSingh #DurgaPuja #MaaDurga #Navratri #UPNews #GorakhpurNews #MLA #vidhayakji
Maharajganj, Maharajganj | Oct 19, 2026